csurgeonseomp@mp.nic.in
07692-220358
जिला चिकित्सालय सिवनी को कायाकल्प (स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत) पुरस्कार 2024-2025 में प्रदेश में अव्वल आने पर पुरस्कृत किया गया।
माननीय उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी, लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉ. वी.के. नावकर एवं अस्पताल प्रशासक श्री महेंद्र डेहरिया को कायाकल्प अवार्ड 2024-2025 की विजेता ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
95.38% के साथ जिला चिकित्सालय सिवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कायाकल्प पुरस्कार 2023-24 उपविजेता का पुरस्कार भी जिला चिकित्सालय सिवनी को प्रदान किया गया।
इको फ्रेंडली श्रेणी 2023-24 कायाकल्प में भी जिला चिकित्सालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना मैडम द्वारा भारत सरकार के क्वालिटी सर्टिफिकेट एनक्वास एवं मुस्कान अवार्ड भी जिला चिकित्सालय सिवनी को प्रदान किये गये।
सिवनी जिले की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सिविल सर्जन डॉ. वी.के. नावकर सर ने कलेक्टर महोदया एवं सीएमएचओ सर को धन्यवाद दिया।
जिला चिकित्सालय सिवनी के आरएमओ डॉ. पी सूर्या, क्वालिटी टीम, श्रीमती साधना बघेल (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, मैट्रन, क्वालिटी और एनक्वास नोडल ऑफिसर), आशिकारी, कर्मचारी, जिला चिकित्सालय टीम सिवनी का इस उपलब्धि में योगदान रहा।
District Hospital, f 8, Barapatthar Rd, Barapatthar, Seoni, Madhya Pradesh 480661
csurgeonseomp@mp.nic.in
07692-220358
© district Hospital Seoni. All Rights Reserved.